फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मूक बधिर खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से पल्ल्वपुरम फेज-2 स्थित वाणी मूक बधिर स्कूल एंड रिसर्च सेंटर में कार्यक्रम किया गया। इसमें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले मूक बधिर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। शूटिंग समेत कई खेलों में पदक लाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से मूक-बधिर बच्चों को शैक्षिक किट भी वितरित की गई। अध्यक्षता जिला लोकपाल रविंद्र कुमार चौहान ने की। मुख्य आयोजक जगदीश सिंह तेवतिया ने संचालन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय शर्मा ने कहा कि खेल क्षेत्र में पैरा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मंच संचालन डॉ. अनीता पुंडीर व डॉ. पूनम शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. ममता त्रिपाठी ने संस्था की जिला उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। डॉ. मधु वत्स, खुशबू शर्मा, दिशा तलवार सहित अन्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें