फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। महल गांव निवासी रिजवान ने थाना इंचौली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह मसूरी से दौराला तक ऑटो चलाने का कार्य करता है। आरोप है कि 6 अप्रैल को वह जब सवारी लेकर मसूरी से आ रहा था तो खरदौनी गांव पहुंचते ही शाहरुख ने उसे रोक लिया। आरोपी ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। हमले के बाद से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें