नहर में डूबे जमील को तलाशते लोग।
- फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबे युवक का शव उसी स्थान पर गहरे पानी में मिला। जबकि गोताखोरों ने कई सौ मीटर तक दो दिनों तक शव की तलाश की। मवाना नगर के मोहल्ला तिहाई निवासी जमील मंगलवार की देर शाम कुछ दोस्तों के साथ मखदूमुपुर मार्ग स्थित नहर पुल पर गया था। जहां वह नहाते समय डूब गया था। जिसकी सूचना दोस्तों ने परिजनों घंटों बाद दी थी। मंगलवार देर रात से ही परिजन और परिचित लोग नहर पटरी पर डेरा डालकर स्थानीय युवकों के साथ तलाश करने में लगे थे। शाम के समय डूबे हुए स्थान पर ही उसका शव मिल गया। वहीं पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने वहां पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने बिना पीएम कराए ही सुपुर्द ए खाक कर दिया।