रोहटा। मौसेरी बहन के साथ लाइव वीडियो कॉल करते हुए पूठखास गंग नहर पुल पर सुसाइड करने वाले युवक का शव सोमवार को भोला झाल से बरामद हो गया। शुक्रवार से ही गंगनहर में युवक की तलाश पीएसी केे गोताखोरों द्वारा की जा रही थी।
मूलरूप से गांव भदौड़ा निवासी मयंक (30) पुत्र अनिल हाल में मेरठ के थाना कंकरखेड़ा तेज विहार रहता था। शुक्रवार की वह शाम पूठखास गंग नहर पुल पर पहुंचा था और वहां अपनी मौसेरी की बहन को लाइव वीडियो कॉल करके बताया था कि नहर में कूदकर सुसाइड कर रहा है। इसके बाद उसने लाइव वीडियो कॉल पर ही नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को युवक का शव गंग नहर के भोला की झाल के पुल से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रोहटा देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि युवक का पत्नी से तलाक हो गया था। इसी को लेकर वह मानसिक रूप से तनाव में था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।