फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिसौली के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव सिसौली के जंगल में रामी उर्फ राम भरोसे के गन्ने के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। आईपीएस ट्रेनी एसओ सौम्या अस्थाना एवं एसओ मुंडाली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि खेतों में काम करने गए ग्रामीणों को दुर्गंध आई। आसपास देखा गया तो व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक का चेहरे काफी खराब हो चुका था। शव पांच-छह दिन पुराना लग रहा था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें