संदीप परतापुर के महरौली गांव में पेड पर लटका मिला व्यक्ति का शव मौके पर जांच करती पुलिस
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के महरौली के बाहरी छोर पर स्थित संदीप के आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सुबह एक ग्रामीण ने शव फंदे से लटका देखा और इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।