फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला कटी लाश मिली: मेरठ के भवानी नगर के नाले में पड़ा मिला शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jul 2024 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था। शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित नाले में एक युवक का गला कटा शव मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन और नोचंदी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हुई। नौचंदी थाने में मुकदमा लिखा गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भवानी नगर नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। युवक का गला धारदार हथियारों से काट रखा था। शव मिलने से आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई।

नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर महेश राठौर का कहना है कि नाले में मिले युवक की उम्र करीब 28 साल है। शव की पहचान नहीं हुई है युवक के गले में चोट के निशान है युवक के शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें