जानसठ। एसडीएम सुबोध कुमार ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। कस्बे में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित आदर्श काॅलोनी में राणा हास्पिटल को एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर सील करा दिया। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ अस्पतालों में अनियमितता है। शनिवार को नायब तहसीलदार अजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ के डॉ. नदीम को साथ लेकर जांच करने के लिए गए। जांच-पड़ताल के दौरान बिना अनुमति के ऑपरेशन थियेटर संचालित होने के कारण राणा हास्पिटल में चिकित्सक की उपस्थिति में ऑपरेशन थियेटर परिसर को नियमानुसार सील किया गया। एसडीएम ने बताया कि इसके अलावा अन्य जगह जांच की गई है। संवाद