मेरठ। पूठा स्थित एसडीके क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी ने मेरठ लायंस क्रिकेट क्लब को हराकर 19 रन से शानदार मैच जीता। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 184 रन बनाए। इसमें मदन रावत ने 34 रन बनाए व अरहंत ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लवी ने 3 और कासिम ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ लायंस क्लब की टीम 165 रन ही बना पाई। टीम की ओर से ऋतिक ने 40, नितिन ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में डीसीसी की ओर से रिंकू ने तीन, राजू ने दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे। संवाद