फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी ने जुझारू क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत रोड स्थित डीपीएस क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को डीडीसी क्रिकेट क्लब और जुझारू क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें डीडीसी क्लब ने 125 रन से जीत प्राप्त की। डीडीसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 301 रन बनाए। इसमें प्रभास राजू ने 26 गेंद में 83 रन की पारी खेली। रिंकू ने भी 70 रन बनाए। जुझारु क्लब की ओर से विचित्र ने तीन और अमित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुझारू क्रिकेट क्लब की टीम 22.5 ओवर में 176 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अल्फेस ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में डीडीसी की ओर से गेंदबाज प्रभास और सचिन ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रभास राजू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दिनेश कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें