मेरठ। रोहटा रोड स्थित सीसीएस क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे एफएफसीसी टूर्नामेंट में सोमवार को डीसीसी और ईगल क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने दो विकेट से जीत प्राप्त की। ईगल क्रिकेट बोर्ड ने पहले बल्लेबाजी करते 22 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसमें निशांत ने 64 रन और घनश्याम ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम मित्तल ने 4 और मदन ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी की टीम ने 21.2 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बना कर जीत प्राप्त की। टीम की ओर से मदन रावत ने 67 रन बनाए। इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार, क्रिकेट कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे। संवाद