संवाद
मेरठ। परतापुर स्थित आरसए क्रिकेट मैदान कुंडा में हुए मैच में डीसीसी ने जेएसआर क्रिकेट क्लब को 42 रन से हराकर शानदार जीत प्राप्त की। डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 226 रन बनाए। पीयूष ने 50 रन बनाए व जय ने 33 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसआर की पूरी टीम 184 रन पर आउट हो गई। जेएसआर की टीम से संदीप ने 36 रन व खान ने 34 रन का योगदान दिया। डीसीसी के प्रभास राजू ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए। प्रभास राजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर विकास कसाना, प्रदीप कसाना, संजू कसाना आदि मौजूद रहे। संवाद