मेरठ। डीपीएस क्रिकेट मैदान में चल रहे डे-नाइट गेमरन कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को डीसीसी क्रिकेट क्लब और उज्वल वॉरियर्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें डीसीसी की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की। उज्जवल वारियर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते 25 ओवर में 10 विकेट पर 191 रन बनाए। इसमें इरफान ने 84 रन बनाए। डीसीसी के गेंदबाज प्रभास राजू ने 3 और अमित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीता। निहाल ने 44 और मदन ने 44 और पीयूष ने 43 रन का योगदान दिया। उज्जवल वारियर्स के गेंदबाज बिलाल ने 2 विकेट लिए। प्रभास राजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दीपक शेरवाल, रशीद, आकाश आदि रहे। संवाद