फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीसीसी ने ईगल क्रिकेट क्लब को 38 रन से हराया

Sun, 24 May 2026 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विद्या नॉलेज पार्क क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे हिम्मत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में रविवार को डीसीसी ने ईगल क्रिकेट क्लब को 38 रन से हराकर मैच जीता । डीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते 24 ओवर में 161 रन बनाए। इसमें पीयूष ने 30 रन बनाए। ईगल के रोहित और शुभम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल की टीम 123 रन ही बना पाई। डीसीसी क्रिकेट क्लब ने 38 रन जीत प्राप्त की। ईगल की टीम से प्रिंस ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में डीसीसी क्रिकेट क्लब के कुटकुट ने 3, अमित 2, रिंकू ने 2 विकेट लिए। कुटकुट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर एडवोकेट दिनेश कुमार, दीपक शेरावाल , टीम कोच प्रभास राजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें