फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला, सकौती और नंगलामल मिल प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गन्ना विकास विभाग की ओर से आयोजित उत्कृष्ट कार्य योजना 2022-23 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेरठ की दौराला, सकौती और नंगलामल मिल हर काम में बेहतर रहीं। गन्ना भुगतान और किसानों की समस्याओं को समय निपटाने में तीनों मिलें अव्वल हैं। 10 जून को गन्ना विकास विभाग की ओर से लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इन मिलों को सम्मानित करेंगे। प्रदेश के 4 प्रगतिशील गन्ना किसान, 4 सहकारी गन्ना विकास समितियों, 12 महिला स्वयं सहायता समूह और 4 युवा गन्ना किसानों को मिलाकर कुल 135 प्रगतिशील गन्ना किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशभर से 13 चीनी मिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। उनके उत्कृष्ट कार्यों समय से भुगतान, गन्ना मूल्य, उत्पादन, रिकवरी, किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं आदि को ध्यान में रखकर इन मिलों को चुना गया है। बुलंदशहर की साबितगढ़ मिल को भी चुना गया है। कार्यक्रम में राज्य गन्ना प्रतियोगिताओं के 52, उत्कृष्ट कार्ययोजना के 81 व राष्ट्रीय कृषि योजना के दो विजेता सम्मानित होंगे। जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेरठ के लिए यह गर्व की बात है। दो मिल शत प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। दौराला मिल के जीएम संजीव खाटियान, नंगलामल मिल के जीएम एलडी शर्मा, सकौती मिल के एमडी डॉ पीएस गहलौत, जीएम दीपेंद्र कुमार सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें