दौराला मिल ने 28 अप्रैल तक किया गन्ना भुगतान
दौराला। चीनी मिल ने मंगलवार को पेराई सत्र 2020-21 का 28 अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर दिया। चीनी मिल ने संबंधित समितियों को एडवाइज भेज दी।
मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि मिल ने 25 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित समितियों को एडवाइज भेज दी गई है। सचिव दौराला ने बताया कि एडवाइज प्राप्त हो गई है। जल्द किसानों के खातों में भुगतान भेज दिया जाएगा। चीनी मिल ने अब तक किसानों को 658.34 करोड़ का भुगतान कर दिया है।