फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ घूमती मिली छात्रा, मां ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी कॉलेज के पास सोमवार को एक महिला ने बेटी को प्रेमी के साथ घूमते पकड़ लिया। महिला ने बेटी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मेडिकल क्षेत्र निवासी एक युवती मेरठ कॉलेज की छात्रा है, जो अपने प्रेमी आरजी कॉलेज के पास घूम रही थी। इस दौरान छात्रा की मां अपने रिश्तेदार के साथ वहां से जा रही थी। बेटी को घूमते देखकर महिला रुक गई और युवक के बारे में पूछा। महिला ने सड़क पर ही दोनों को पीटना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची। छात्रा को उसकी मां लेकर चली गई। जबकि युवक को पुलिस थाने ले आई। तहरीर न आने पर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें