फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहू ने सास-ससुर से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी के सम्राट पैलेस में बहू ने सास ससुर के साथ मारपीट कर दी। सम्राट पैलेस निवासी सपना कंसल ने बताया कि उसके बेटे ऋषभ बंसल की शादी सोनाली बंसल निवासी प्रगतिनगर नंगला बट्टू से 23 अप्रैल 25 को हुई थी। शादी के बाद से ही बहू लड़ाई झगड़ा करने लगी। उसकी मां भी बेटी का ही साथ देती थी। 20 फरवरी 2026 को बहू ने कॉल कर अपने दो भाइयों को बुलाया। उन्होंने सपना तथा हार्ट पेशेंट उनके पति प्रदीप से मारपीट व धक्का मुक्की की। आरोपी बहन के साथ मिलकर दो डायमंड के सेट, दो लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर चले गए। सोनाली ने ऋषभ से मां-बाप को बाहर निकालने के बाद ही वापस आने की बात कही। पीड़ित की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें