मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा की पारिवारिक सभा में डॉ. सुबोध की पुस्तक नारी : स्वरोजगार के विकल्प और हिंदी नववर्ष के तिथि पत्रक का विमोचन हुआ। आईएमए हॉल में यह समारोह आयोजित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव सहित अन्य पदाधिकारियों ने इन्हें वितरित किया। सभा में अध्यक्ष कैलाश गोयल, महामंत्री नरेश चंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता चुने गए। संवाद