फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निबंध में दानिया और अक्षरा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में शनिवार को निबंध प्रतियोगिता हुई। मिशन शक्ति के तहत इसका आयोजन किया गया। विषय रहा-शिक्षित नारी, सशक्त नारी। प्रतियोगिता में दानिया और अक्षरा अव्वल रहीं। प्रतियोगिता में 42 छात्राएं शामिल रहीं। छात्राओं ने निबंध में शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक परिवर्तन के साथ ही आर्थिक प्रगति में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख किया। प्रो. निवेदिता ने कहा कि ऐसे आयोजन से जागरूकता भी बढ़ती है। प्रो. मंजुलता ने मिशन शक्ति के बारे में बताया। संयोजिका डॉ. मनीषा सिंघल ने संचालन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दानिया और अक्षरा, द्वितीय स्थान पर भूमिका वर्मा और लिपाक्षी व तृतीय स्थान पर सोनम और अदीबा रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें