मेरठ। दिल्ली रोड स्थित काइट कॉलेज में शनिवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव नीरज सिंह और उपसचिव नैना सिंह ने दीप जलाकर किया। शुरुआत बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा तानिया और कनक ने मां दुर्गा की स्तुति से की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भांगड़ा, नाटिका, गेम्स और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दी। संस्थान के निदेशक डॉ. आकाश चबाक और डीन डाॅ. संजय कौशिक ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा। संचालन एमबीए प्रथम सेमेस्टर के वंश और बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की वंदना ने किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डाॅ. विनीत कुमार मलिक, राजेंद्र सिंह, प्रियंका, राफिया, गौरव, मोनिका गुप्ता, परूल, काजल, आरती गुप्ता, अभिजीत, साहिल, कनिका, आदेश सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद