फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा ने शुक्रवार को हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्यारेलाल शर्मा स्मारक में कार्यक्रम किया। संचालन शाखा संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। वंदेमातरम गायन कुमुद गुप्ता और शकुंतला गुप्ता ने किया। अतिथियों के स्वागत के साथ मंच संचालन कुमुद गुप्ता, शकुंतला गुप्ता और राधेश्याम गुप्ता की ओर से किया गया। कार्यक्रम में कुमुद गुप्ता, बसंती त्यागी, प्रीति गोयल, शकुंतला गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, कैलाश चंद्र गोयल, अमित गुप्ता ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया। क्षेत्रीय सचिव डॉ. आलोक भटनागर, प्रांतीय संरक्षक एसएन बंसल, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, मुकेश शर्मा, अंशु गोयल, संजीव गुप्ता, सुरेश कुमार, सुरभि वर्मा, हरीश चंद्र अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें