फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएच-34 पर डग्गामार बस ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। एनएच-34 पर इंचौली थाने के नजदीक डग्गामार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो साल की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने उन्हें गंगानगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

लिसाडीगेट थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी 22 वर्षीय सोहेल उर्फ मोनू वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार दोपहर वह बाइक पर पत्नी आयशा और दो साल की बेटी हीबा के साथ मसूरी गांव स्थित ससुराल जा रहा था। एनएच-34 पर सैनी- इंचौली गांव के बीच श्री फार्म हाउस के पास पीछे आ रही डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर जा गिरे। गंभीर हालत में एंबुलेंस से तीनों को गंगानगर स्थित निजी अस्पताल लाया गया। सोहेल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी आयशा और बेटी हीबा को आईसीयू में रखा गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने चालक को बस सहित हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

-
परिजनों ने किया हंगामा
घटना के बाद इंचौली थाने पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा कि बाइक सवार सोहेल अपनी साइड पर चल रहा था। पीछे से तेज गति में आ रही बस ने टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि इस रूट पर ज्यादातर डग्गामार बसें हैं और चालक मनमाने तरीके से गाडी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें