फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दबंग ने कमेटी का पांच लाख रुपया हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के करीम नगर अंसार ब्लॉक निवासी अनीसुद्दीन ने क्षेत्र के रहने वाले एक दबंग पर कमेटी के पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कई बार थाना पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी को शिकायत देकर अपना पैसा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अनीसुद्दीन ने बताया कि 1 जनवरी, 2020 को क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के पास 20 माह की कमेटी डाली थी। कमेटी पांच लाख रुपये की थी। कोरोना के दौरान कमेटी बीच में बंद कर दी थी। इसके बाद दोबारा से शुरू की गई। दूसरे कोरोना काल में भी कमेटी को बंद किया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद फिर से कमेटी चालू कर दी थी। 1 अगस्त, 2022 को कमेटी पूरी हो गई थी। उन्होंने अपना पैसा मांगा तो दबंग ने बीमारी का बहाना बनाकर टाल दिया। वह परिजनों के साथ दोबारा पैसे मांगने पहुंचा तो उसने मना कर दिया। पंचायत में भी उसने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने नौचंदी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पांच माह से वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें