फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतिबंधित क्षेत्र में हो रहा हरे पेड़ों का कटान

विज्ञापन
सड़के किनारे काटे गए खजूर के हरे पेड़ स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वन अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग की अनुमति के बिना सरकारी पेड़ों का कटान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है जिसमें सजा और जुर्माने तक का प्रावधान है। परंतु कुछ लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में खजूर के पेड़ का कटान कर रहे हैं और वन विभाग इससे अनजान है। शनिवार की सुबह हस्तिनापुर-भीमकुंड मार्ग पर झड़ाका तिराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे खड़े खजूर के हरे पेड़ों को काट रहे थे। सेंक्चुअरि क्षेत्र में हरे पेड़ों को बर्बाद करने का ठेका किस अधिकारी ने दिया। कुछ लोग अपने फायदे के चक्कर में यहां वन्यजीवों के रहवास और उनकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले हरे पेड़ों को ही निशाना बना रहे हैं। वन अभयारण्य क्षेत्र में दिनदहाड़े वन अधिनियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके बाद भी वन विभाग मामले से अनजान बना हुआ है। मामला वन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो इसकी जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें