संदीप,,,,, दिल्ली रोड पर रिठानी पीर चौराहे पर पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नवीन मंडी गेट और रिठानी पीर के सामने के कट यातायात पुलिस ने दिन में जाम और रात को हादसे रोकने के लिए बैरियर लगाकर अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नवीन मंडी गेट के सामने सुबह दस बजे से लेकर रात तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। इसके अलावा रिठानी पीर पर भी दिन भर जाम और रात को हादसा होने का खतरा रहता था। इसके चलते कट बंद किए गए हैं।