फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपावली मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sat, 11 Oct 2025 06:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। शांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुराली में शनिवार को दीपावली मेें का आयोजन किया गया।आयोजन में संस्थान के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीपावली मेले का उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन विनय कुराली ने फीता काटकर किया। मेले में पारंपरिक नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्रओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले , विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, कॉस्मेटिक शॉप आदि के स्टॉल लगाए गए। छात्रों ने मेले में झूले, मिक्की माउस, हाई जम्प, ऊंट की सवारी का आनंद भी लिया। चेयरमैन विनय कुराली ने दीपावली मेले के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही साथ संस्थान के वातावरण को भी खुशनुमा बना सकते हैं। दीपावली मेले के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें