मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को कंप्यूटर लैब विभाग की ओर से सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीना बत्रा ने किया। अन्य अतिथियों में डॉ. वंदना अग्रवाल व कॉलेज प्राचार्या डॉ. नीलिमा गुप्ता शामिल रहीं। डॉ. पारुल त्यागी ने विभाग की वार्षिक आख्या पर प्रकाश डाला। इसके बाद छात्रा रवीना, मुस्कान, ज्योति, हिमांशी, अरशी, फरजाना, सिम्मी, साफिया, सिमरन, पूनम, संजना, मेहनाज़, आयशा ने नृत्य किया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार अक्सा व मेहनाज़ को संयुक्त रूप से दिया गया। वहीं, इरमजहां ने उपस्थितजनों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन मीना तोमर ने किया। यहां डॉ. हुमा, डॉ. वंदना, डॉ. शिवाली अग्रवाल, डॉ. दीपा त्यागी, डॉ. रीना गुप्ता, डॉ. ममता, अंाचल सिंह, सुमन मिश्रा, अमित कुमार, योगेंद्र आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विनेता व डॉ. शुभ्रा त्रिपाठी ने किया।