कृषक इंटर कालेज में पुरातन छात्र को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ। (स्त्रोत कालेज) मव
मवाना। कृषक इंटर काॅलेज के पुरातन छात्र शगुन गौतम ने सीएस परीक्षा उच्च स्कोर के साथ पास कर परचम लहराया। विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर शगुन को सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन राजेश कुमार ने किया। शगुन गौतम को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शगुन गौतम ने विद्यालय में प्राप्त शिक्षा को सही अर्थ में सार्थक कर जो उपलब्धि हासिल की है वह प्रशंसनीय है। ऐसे मेधावी छात्र से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। सीएस फाउंडेशन जैसी कठिन परीक्षा को उच्च स्कोर के साथ पास कर इस छात्र ने अपने माता पिता, गुरुजनों, विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर संजीव कुमार, अमित गुप्ता, राजेश कुमार, डॉ. ब्रिजेश पाल, सत्येंद्र कुमार, नाहर सिंह आदि उपस्थित रहे।