फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री दुर्गा सप्तमी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। श्री दुर्गा जागरण मंडल के तत्वावधान में नगर के प्राचीन माता कात्यायनी देवी मंदिर में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता नोएडा ने किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी और भजन कीर्तन भी किया। इस दौरान प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा मां कात्यायनी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए दूर-दराज से लोग मां के दर्शन करने के लिए आते हैं। सभासद विकल गुर्जर, परीक्षित चौहान एवं निशांत चौहान ने सपरिवार मंदिर पर ध्वजारोहण किया। पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने दीप प्रज्वलित व समाजसेवी मदन गुर्जर ने सपरिवार माता का तिलक अभिषेक कर पूजन आरती की। श्री दुर्गा जागरण मंडल के तत्वावधान में विष्णु अवतार रुहेला, कृष्ण गोपाल शर्मा, रामनारायण शर्मा, संजय शर्मा, ओम प्रकाश नागर, कपिल यादव, निशांत गर्ग ने भजन प्रस्तुत किए। मंदिर के महंत पंडित प्रमोद कुमार शर्मा ने कन्या पूजन कर प्रात संध्या आरती की और माता का शृंगार किया। इस अवसर विनोद कुमार, मास्टर कटार सिंह, पवन वीर त्यागी, कार्तिक, कुलदीप त्यागी पूनम रुहेला, स्वाति चौधरी कात्यायनी रूहेला, ओजस्विनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें