फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बुवाई : फिर गहराया डीएपी और यूरिया खाद का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। फसल बुवाई के समय दोबारा डीएपी और यूरिया खाद का संकट किसानों के सामने गहरा गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सप्ताहभर में आवश्यक मात्रा में डीएपी की उपलब्धता न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि फसल बुवाई के समय खाद की कालाबाजारी होती है। वर्तमान में वसंतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य चल रहा है और जनपद में डीएपी व यूरिया खाद का संकट गहरा गया है। समय से आवश्यकता अनुरूप खाद डीएपी नहीं मिल रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फसल बुवाई के समय जिला प्रशासन खाद डीएपी आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध नहीं करा पाता है। इस समय खाद की कालाबाजारी होती है। जिस पर जिला प्रशासन जांच कर कार्रवाई नहीं करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सप्ताहभर में खाद व डीएपी आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध नहीं कराया गया तो भाकियू और जनपद के किसान जल्द आंदोलन को बाध्य होंगे। जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें