फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा किसान की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला शव

Mon, 27 Nov 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मेरठ। इंचौली स्थित तोफापुर मार्ग पर युवा किसान की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे किसान की बाइक और मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर मवाना-रसूलपुर मार्ग जाम कर दिया। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे का आश्वासन मिलने पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन


परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांवड़ी निवासी परविंद्र उर्फ गुड्डू (27) पुत्र रामे सिंह गुर्जर ने कुछ दिन पहले ही पढ़ाई छोड़ी थी। उसके बाद गुड्डू गांव में खेती करता था। रविवार शाम गुड्डू अपने खेत में गन्ने की बुग्गी भर रहा था। इस बीच किसी परिचिति ने उसे मोबाइल फोन पर कॉल कर बुलाया। गुड्डू खेत से घर पहुंचा। तभी फिर कॉल आई तो उसने कहा कि वह बाइक से जल्दी आ रहा है। 

शाम करीब छह बजे गुड्डू का शव खून से लथपथ हालत में तोफापुर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा है। आसपास के लोगों ने पहले समझा कि कोई युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ है। सूचना पर इंचौली और परीक्षितगढ़ पुलिस पहुंची तो जांच में पता चला कि युवक के सीने मे गोली मारकर हत्या की गई। पहचान होने पर गुड्डू के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ भड़की भीड़
गुड्डू की हत्या की सूचना पर परिजन और सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंचे और शव बीच सड़क रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सदर देहात और कई थानों की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और नारेबाजी करते हुए गन्ने से भरे ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। अफसरों ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुड्डू के बड़े भाई देवेंद्र ने इंचौली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पढ़ें : दलित युवती को घर में घुसकर मारी गोली, गांव में दहशत, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

लूट की घटना से इंकार:

एसपी देहात राजेश कुमार
एसपी देहात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या को किसी रंजिश या विवाद के चलते अंजाम दिया गया। मौके से गुड्डू की बाइक और मोबाइल फोन गायब कर इसे लूट के बाद हत्या दर्शाने का प्रयास किया गया। एसपी ने बताया कि गुड्डू ने धनपुरा के पास शराब के ठेके से चार पव्वे शराब के खरीदे थे। उसके बाद रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। ठेके के सेल्समैन से भी पूछताछ की गई। सोमवार को गुड्डू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

परिजनों में मचा कोहराम
परविंद्र उर्फ गुड्डू की आठ साल पहले रीता के साथ शादी हुई थी। पांच साल की बेटी भूमि और तीन साल का बेटा आरव हैं। बेटे की हत्या के बाद मां सतपाली और पांच बहनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। 

चार युवक हिरासत में:
हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी मंजिल सैनी ने इंचौली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई है। पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत  में लिया है। एक युवक रसूलपुर गांवड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि लूट और रंजिश के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें