फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याकूब कुरैशी पर मारपीट के आरोप

Fri, 01 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत करने आया पीड़ित (दाएं से दूसरा)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी और उनके भतीजे पर पड़ोसी व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट करने व महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। विवाद जबरन मकान खरीदने का बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात पीड़ित ने एसएसपी आवास पर पहुंचकर शिकायत की। जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी। एसएसपी आवास पर इंस्पेक्टर कोतवाली को बुलाते हुए पीड़ित पक्ष को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी नाजिम राजी पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन ने एसएसपी आवास पर दिए शिकायती पत्र में बताया कहा कि उसका मकान बसपा नेता याकूब कुरैशी वाली गली में है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात वह अपने मकान के सामने खड़ा था। तभी याकूब कुरैशी ने आवाज देकर उसे अपनी बैठक में बुलाया। आरोप है कि जहां उसे धमकाते हुए कहा- कई बार समझा दिया कि तू अपना मकान बेचकर कहीं चला जा। नाजिम के अनुसार जब मैंने मकान बेचने का कारण पूछा तो आरोप है कि हाजी याकूब ने गालीगलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर उनका भतीजा अलीम और दो अन्य युवकों ने भी हमला बोल दिया। जान बचाकर मैं अपने घर में पहुंचा तो याकूब साथियों के साथ घर में घुस आए और मारपीट की। बचाव में पत्नी और बेटी आयी तो उन्हें भी पीटा। 
विज्ञापन

  सुरक्षा की मांग की
नाजिम राजी ने आरोप लगाया कि याकूब कुरैशी पहले भी अपनी गली में कई लोगों को डरा धमकाकर मकान खरीद चुके हैं। अब उनकी नजर मेरे मकान पर लगी हुई है। मकान न बेचने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे उसे और उसके परिवार को जान-माल का खतरा लग रहा है। आरोप लगाया कि यदि उसके परिवार के साथ कोई घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी याकूब कु रैशी की होगी। जिसके चलते गुहार लगाकर सुरक्षा की मांग की गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय अग्रवाल का कहना है कि नाजिम के आरोपों पर जांच शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो सकता है।

विवादों से पुराना नाता  
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले याकूब कुरैशी पर धार्मिक शोभायात्रा के दौरान सिपाही चहन सिंह बालियान को थप्पड़ मारने का मामला लखनऊ तक गूंजा था। इसके अलावा डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को सोने के बराबर तौलने और 51 करोड़ रुपये का इनाम देने का बयान भी खूब चर्चाओं में रहा था। विधानसभा चुनाव के दौरान सीओ और मजिस्ट्रेट से अभद्रता करने का भी आरोप लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें