फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया और मर्डर के आरोपी के काफी करीब थी युवती

Wed, 22 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
रिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शास्त्रीनगर ट्रिपल मर्डर के आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है। पुलिस का दावा है कि रिया और आरोपी के एक युवती से गहरे रिश्ते हैं। घटना से 72 घंटे पहले आरोपी कीयुवती से फोन पर बातचीत और रिया को नया सिम देना प्रमाणित करता है कि इस ट्रिपल मर्डर के पीछे बहुत बड़ी साजिश है। 
विज्ञापन


शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट गोल मंदिर के सामने बीमा कंपनी मैनेजर चंद्रशेखर गुप्ता उनकी पत्नी पूनम गुप्ता और रिया का विगत शनिवार को मर्डर हुआ था। रिया को चंद्रशेखर के परिवार ने पहचानने से इनकार कर दिया था। आईजी और डीआईजी ने ट्रिपल मर्डर के पीछे सेक्स स्कैंडल का मामला बताया था। कातिल कौन है? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ। लोगों से पूछताछ, मौके से मिली आपत्तिजनक चीजें और सर्विलांस में मिली चंद्रशेखर, पूनम और रिया की कॉल डिटेल देखकर साफ जाहिर था कि ट्रिपल मर्डर के पीछे गहरी साजिश है। पुलिस की जांच पड़ताल व कॉल डिटेल से अनुमान लगाया गया कि ट्रिपल मर्डर का प्लान कातिलों ने एक युवती के साथ मिलकर बनाया है। यह युवती कातिल और रिया के करीबी बताई गई है। 

सेक्स स्कैंडल में दस युवतियां शामिल
पुलिस अफसर इस ट्रिपल मर्डर में रोजाना नए नए खुलासे करने में लगे हैं। दस से अधिक युवतियां सेक्स स्कैंडल से जुड़ी हैं। शास्त्रीनगर के पॉश इलाके में सेक्स स्कैंडल एक मकान में हीं नहीं, बल्कि चार और मकानों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस हर पहलु पर जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कौन है वो युवती 
पुलिस ने दावा किया कि मामले में एक युवती का मुख्य रोल है। सवाल है कि आखिर इस युवती का रिया से क्या रिश्ता था और उसकी हत्या से उसको क्या लाभ मिलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें