फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी, फायरिंग

Sun, 10 Sep 2017 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग कर दी। ट्रांसपोर्टर के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने घायल निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घायल के पास एक सिपाही की बाइक मिली और घटना के तुरंत बाद सिपाही का पहुंचना संदेह के घेरे में हैं। जिस पर सीओ कोतवाली ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


समर गार्डन, साठ फुटा रोड निवासी गुलफाम पुत्र मोहम्मद इंतजार ट्रांसपोर्टर के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है। ट्रांसपोर्टर की साली की बेटी साजिया की शादी तीन साल पहले फतेहउल्लापुर निवासी आरिफ के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग साजिया को परेशान करते हैं। शनिवार दोपहर ट्रांसपोर्टर साजिया के साथ बाइक से फ तेहउल्लापुर चौकी पर पहुंचा। जहां विवाहिता ने अपने जेठ, जिठानी, सास और देवर के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस विवाहिता के देवर आफताब को उठाकर चौकी पर ले गई। वहां आरोपी के  परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने सभी को लिसाड़ीगेट थाने भेज दिया। बाद में थाने पर भी उन्होंने हंगामा किया।

इस बीच ट्रांसपोर्टर भी अपने साथ साजिया को बाइक पर लेकर थाने जाने लगा। रास्ते में न्यू इस्लामनगर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली ट्रांसपोर्टर के हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली बाइक के इंजन में जा धंसी। घायल ने साजिया के जेठ आस मोहम्मद व दो अन्य बाबर और साजिद के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाकर तहरीर दी है। वहीं आसमोहम्मद पक्ष के लोग खुद को निर्दोष बता रहे हैं। 
विज्ञापन


थाने ले जाकर की सिपाही से पूछताछ 
इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली ने गोली मारने की घटना को संदिग्ध बताकर एसपी सिटी को मामला बताया है। पुलिस ने बताया कि गुलफाम से जो अपाचे बाइक मौके से मिली उसे पहले सिपाही राजकुमार चलाता था। राजकुमार का बागपत स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन वह अभी रिलीव नहीं हुए। घटना के पांच मिनट बाद सिपाही मौके पर पहुंचे थे। पुलिस शक के आधार पर सिपाही को थाने लाई और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें