फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी में 80 हजार की नकदी समेत लाखों की चोरी

Tue, 21 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानी खुर्द रजवाहे के समीप रविवार रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 80 हजार रुपये नकद,  लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। जानी खुर्द निवासी फखरुद्दीन रजवाहे के समीप रोड़ी-डस्ट का कार्य करता है। पास में ही उसका घर है। देर रात वह घर के आंगन में सोया हुआ था। फखरुद्दीन का भाई याकूब और परिवार के अन्य सदस्य मकान की पहली मंजिल पर सोए हुए थे। रात में किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोरों ने घर के निचले हिस्सों के कमरों का ताला तोड़कर सेफ और अन्य जगह रखा सामान नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोर 80 हजार रुपये, 7 तोले सोने के जेवर, 1 किलो चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। घटना का पता सोमवार सुबह चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें