फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने 15 दिन पहले दी थी धमकी

Sun, 23 Jul 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर) के गांव पलड़ी में शुक्रवार रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मायके में रह रही थी। हत्यारोपी ने मकान में घुसकर सोते समय महिला को गोली मारी। मृतका के भाई ने दो रिश्तेदारों और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मायके में आंगन में परिवार के साथ सो रही 30 वर्षीया गुलिस्ता पुत्री सेदअली उर्फ ढोलू के पेट में किसी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली चलते ही घर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि दीवार फांदकर घर में घुसे तीन लोगों ने गोली मारी है, जिनमें से भागते हुए दो लोगों को पहचान लिया। जिनमें दो गुलिस्ता के भाई की ससुराल के लोग थे। शोरशराबा होने के बाद हमलावर भाग गए। उन्होंने 15 दिन पूर्व गोली मारने की धमकी दी थी। आनन-फानन में गुलिस्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छह साल से मायके में रह रही थी गुलिस्ता

महिला को गोली मारी
शनिवार को मृतका के घर पहुंचे सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने भी घटना की जानकारी ली। मृतका के भाई सनव्वर ने अपने बड़े भाई गुलफाम के ससुराल के हाशिम अली, दाऊद निवासी हुसैनपुर थाना बुढ़ाना और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हुसैनपुर में दबिश दी तो आरोपी अपने घरों पर मिले। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। थाना प्रभारी बीपी सिंह यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। नामजद रिश्तेदारों के साथ विवाद चल रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। सीओ का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है।

पलड़ी में गोली का शिकार हुई गुलिस्ता की शादी दस वर्ष पूर्व सहारनपुर के कस्बा नानौता में अमजद के साथ हुई थी। 2011 से वह ससुराल में विवाद के चलते अपने मायके में पलड़ी गांव में ही रह रही थी। मामला कोर्ट में चल रहा था। वर्ष 2014 में ससुराल वालों से समझौता हो गया था।      

गोली मारने की धमकी दी थी
शाहपुर। गुलिस्ता की हत्या में नामजद कराए आरोपी मृतका के भाई गुलफाम की ससुराल हुसैनपुर के हैं। गुलफाम और उसकी पत्नी शबनम के बीच गत माह रमजान में झगड़ा हो गया था। शबनम विवाद के चलते अपने  मायके हुसैनपुर में रह रही है। दोनों पक्षों के बीच 15 दिन पूर्व हुई पंचायत में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि  गुलफाम के ससुराल वालों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें