फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डॉक्टर के परिवार को बंधक बनाकर लूट, नगदी सहित ढाई लाख के जेवर ले गए बदमाश

Wed, 15 Jan 2020 09:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में नकाबपोश दो बदमाशों ने मंगलवार रात कस्बा निवासी डॉक्टर के परिवार को बंधक बनाकर 1.10 लाख रुपये की नगदी और ढाई लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर परिवार के लोगों को गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


छपरौली में यमुना रोड निवासी निजी चिकित्सक शाबाज ने बताया कि मंगलवार रात वह मकान की पहली मंजिल पर पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे खिड़की तोड़कर दो नकाबपोश बदमाश मकान के अंदर घुस आए। उन्होंने परिवार के सदस्यों को जगाया और तमंचे दिखाकर बच्चों को भी धमकाया। बदमाशों ने पूरे परिवार के हाथ-पैर बांधकर एक ओर डाल दिया। इसके बाद घर में रखी 1.10 की नगदी और छह तौले सोना लूट लिया। अन्य कीमती सामान भी समेट लिया। शोर मचाने या पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: बदमाशों ने चार घरों से लूटी लाखों की ज्वेलरी व नगदी, महिला को रस्सी से बांधकर झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


शाबाज का कहना है कि रात में ही उसने मोहल्ले के लोगों को लूट की जानकारी दी। बुधवार सुबह वह थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। बदमाशों की धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। मौका मुआयना भी किया है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें