फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: छेड़छाड़ को लेकर भिड़े दो पक्ष के लोग, जमकर पथराव, ताबड़तोड़ फायरिंग

Tue, 09 Apr 2019 08:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में मंगलवार को छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ युवकों ने तमंचे से फायरिंग भी की, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


लक्खीपुरा निवासी एक युवक अक्सर सुहेल गार्डन में रहने वाले अपने चाचा के यहां आता है। आरोप है कि यह युवक यहां महिलाओं और युवतियों पर बुरी नजर रखता है। मंगलवार को जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो लोगों ने उसका विरोध किया।  

बताया जाता है कि तब तो युवक वहां से चला गया, लेकिन करीब दो घंटे बाद वह अपने साथ 15-20 युवकों को लेकर वहां पहुंचा और कई घरों पर पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने छतों पर चढ़कर जवाबी पथराव किया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाला और हवा में एक के बाद एक कई फायर कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहले डायल-100 और फिर लिसाड़ीगेट पुलिस वहां पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों से बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाद में क्षेत्र के काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को मौके से मिले खाली कारतूस सौंपे। 

इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें