फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ से तंग आकर परिवार ने छोड़ा गांव, एएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 08 Jun 2019 06:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बागपत के मीतली गांव में छेड़छाड़ से तंग आकर ई-रिक्शा चालक का परिवार पलायन कर गया। गांव का ही एक युवक आए दिन उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता रहता था। विरोध करने पर दंपती के साथ कई बार मारपीट की। पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की। वहीं एएसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन पीड़ित ने वापस गांव जाने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


मीतली गांव निवासी मनोज कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके पांच बच्चे हैं। शनिवार को ई-रिक्शा में घर का सामान व परिवार को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा। 

एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव का ही एक युवक किसी भी समय उसके घर में घुस जाता है और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है। एक जून की रात में करीब 10 बजे आरोपी घर में घुसा और उसकी पत्नी से जबरदस्ती करने लगा। जब वह बचाव में आया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी मारने की धमकी देकर चला गया। आरोपी के डर से उन्होंने घर छोड़ दिया है। अब गांव में नहीं जाएंगे। मकान भी बेच देंगे। पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। अब वह गांव वापस नहीं जाएगा। यदि वापस गया तो आरोपी युवक उसे मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एएसपी रण विजय सिंह ने परिवार को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें