फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एक करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, आरोपी धरा

Sat, 05 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर ड्रग्स स्कैंडल का भंडाफोड़ के बाद बनी डीआईजी की टीम ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक आरोपी को दबोचा गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक करोड़ की कीमत की करीब 900 ग्राम ड्रग्स (नशीला पदार्थ) बरामद की है। आरोपी का नेटवर्क कहां तक फैला है, इसकी जांच करने में पुलिस अभी जुटी है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम टीएस सिंह ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए गिरफ्तार आरोपी दीपेंद्र कुमार पुत्र सुमेर सिंह निवासी गांव आलमगीरपुर, रोहटा को पेश किया। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी दीपेंद्र को डीआईजी द्वारा बनाई स्पेशल टीम ने पकड़ा है। जिसकी निशानदेही पर 900 ग्राम ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपया बतायी गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उनका गिरोह ड्रग्स और नशीले पदार्थ स्कूली छात्र-छात्राओं में सप्लाई करता है। गिरोह में कौन-कौन शामिल है, इसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। डीआईजी आशुतोष कुमार का कहना है कि शहर के एक अधिकारी की बेटी ने ड्रग्स स्कैंडल का खुलासा किया था। यह मामला संसद तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने एक टीम बनायी, जोकि ड्रग्स सप्लाई करने वालों की धरपकड़ करेगी।
विज्ञापन


पुरा महादेव पर आता है सप्लायर
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपेंद्र का कहना है कि बागपत के पुरा महादेव मंदिर पर ड्रग्स का सप्लायर आता है। ड्रग्स की यह खेप भी उसे पुरा महादेव मंदिर पर ही मिली थी। राजू नाम का युवक उसके पास पहुंचा और 20 लाख रुपये में उसको यह ड्रग्स खरीदने की बात कहने लगा। जबकि उसकी कीमत विदेशी मार्केट में करीब एक करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें