फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सलमान ही बताएगा, कहां है दिल्ली की निशि वर्मा और यह लाश निशि की है या नहीं

Wed, 28 Dec 2016 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थापर नगर नाले में मिली लाश का राज मंगलवार को और गहरा गया। दिल्ली से अगवा निशि वर्मा के पति हरीश वर्मा मेरठ पहुंचे और बोले कि लाश निशि की लग रही है। लेकिन ज्यादा दिन होने के कारण वह उसे ठीक से पहचान नहीं पा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि निशि का लिसाड़ी गेट निवासी सलमान ने अपहरण किया है। हमने उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिला है। अब सलमान ही बताएगा कि निशि कहां है और यह लाश निशि की है या नहीं।
विज्ञापन


बच्चा पार्क के पास थापरनगर नाले में बीते शनिवार एक युवती की लाश मिली थी। सोशल साइट पर मामला चर्चित होने पर भजनपुरा दिल्ली निवासी हरीश वर्मा ने सोमवार को मेरठ पुलिस से संपर्क किया था। हरीश ने नाले में मिली लाश को अपनी अपहृत पत्नी निशि वर्मा के होने का अंदेशा जताया। मंगलवार को हरीश अपने एक दोस्त के साथ मेरठ स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां देहली गेट पुलिस ने हरीश को पहचान कराने के लिए लाश दिखा दी।

ऐसे कैसे पहचान करूं
हरीश ने कहा कि लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। उसको पहचाना आसान नहीं है। उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया है। देखने से प्रतीत होता कि यह लाश निशि की है। लेकिन मैं स्पष्ट नहीं कह सकता। हरीश ने पुलिस से कहा कि शकूरनगर, लिसाड़ीगेट निवासी सलमान ने फेसबुक के जरिये निशि से दोस्ती की थी। विगत पांच नवंबर को सलमान उसे अगवा कर दिल्ली से ले गया था। इस मामले की रिपोर्ट थाना भजनपुरा दिल्ली में दर्ज है। सलमान को पकड़ा जाए तो आसानी से स्पष्ट हो जाएगा कि निशि कहां है। नाले में मिली लाश निशि की है या किसी ओर की। यह जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट से सलमान फरार
देहली गेट और लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी सलमान की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि सलमान अपने परिवार समेत घर से फरार है। जिसके बाद पुलिस का शक सलमान पर और गहरा गया है। पुलिस का मानना है कि सलमान निशि वर्मा के अपहरण का आरोपी है। उसकी तलाश करना बहुत जरूरी है। सलमान ही बताएगा कि आखिर निशि वर्मा कहां है।

पुलिस बोली, हरीश अंतिम संस्कार करो
नाले से मिली लाश की अभी ठीक से पहचान नहीं हुई। पुलिस ने हरीश से कहा कि तुम ही इस महिला का अंतिम संस्कार करो। यह तुम्हारी पत्नी हो सकती है। अगर तुम्हारी पत्नी सकुशल बरामद हुई तो समझना कि किसी अज्ञात महिला का अंतिम संस्कार कर तुमने एक पुण्य कमाया है। लेकिन हरीश ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया।   पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
नियमानुसार 72 घंटे होने के बाद मंगलवार को देहली गेट पुलिस ने अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका सूरजकुंड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने बताया कि सभी साक्ष्य और नमूने फोरेंसिक लैब भेजे जायेंगे। ताकि शव की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें