फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ठाकुर से गनर हटा, दबिश जारी

Thu, 30 Mar 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयभीम नगर में अवैध मीट फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद पुलिस ने कथित भाजपा नेता राहुल ठाकुर से गनर वापस ले लिया। पुलिस के अनुसार राहुल मीट फैक्ट्री में साझेदार था, इसके प्रमाण मिले हैं। खुद की जान का खतरा बताकर और फर्जी हमले की कहानी गढ़कर उसने गनर लिया था। वहीं, एसएसपी ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। बुधवार को कई जगह दबिश दी गई। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जागृति विहार निवासी राहुल ठाकुर कभी अपने को भाजपा तो कभी हिंदू संगठन का नेता बताता रहा। पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में वह मंच पर भी पहुंचता रहा है। पिछले पांच साल में गोकशी और अवैध पशु कटान को लेकर सड़कों पर उतरकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी खूब किए। कई बार जानलेवा हमले की बात कहकर नौचंदी और मेडिकल थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई और गनर ले लिया था।
पुलिस के अनुसार मीट फैक्ट्री की जांच में पता चला कि फैक्ट्री मालिक अजय राघव के साथ राहुल ठाकुर की साझेदारी है। मृत पशुओं के ठेकेदार से साठगांठ कर मीट की पैकेजिंग कर पशुओं का कटान भी कराते थे। पशु कटान से जुड़े होने का आरोप लगाकर ही विहिप कार्यकर्ताओं ने राहुल ठाकुर को पीटा था। इस मामले में भावनपुर थाने में राहुल ठाकुर, फैक्ट्री मालिक कौशल, उसके पति अजय राघव, अनुज चौधरी, विकास गोस्वामी, गगन और पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गगन और पंकज जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं, राहुल ठाकुर पर मेडिकल इमरजेंसी में डॉक्टरों से मारपीट और धमकी देने के मामले में मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को विहिप नेता बलराज डूंगर, अर्जुन राठी, प्रवीण, मोहित, करन, विनेश, शुभम आदि ने भावनपुर थाने में हंगामा कर राहुल ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग की। बलराज डूंगर ने आरोप लगाया कि राहुल ठाकुर हिंदू नेता नहीं बल्कि पशु कटान का ठेकेदार है। यदि वह जेल नहीं गया तो विहिप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

कोई लेनादेना नहीं
राहुल ठाकुर का भाजपा से कोई लेनादेना नहीं है। मेरी जानकारी में वह भाजपा का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। - करुणेश नंदन गर्ग, महानगर अध्यक्ष भाजपा

सभी गिरफ्तार होंगे
अवैध मीट फैक्ट्री की संचालिका और अन्य नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। राहुल ठाकुर के मोबाइल नंबर से काफी जानकारी मिली हैं। -यूएन मिश्रा, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें