फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: पुलिस अफसरों ने मुक्त कराया अपहृत बीटेक का छात्र, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती

Thu, 23 May 2019 02:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने मुक्त कराया अपहृत बीटेक का छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली के थानाभवन क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपह्त बीटेक छात्र को मुक्त कराया है। छात्र का पचास लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। इस दौरान तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। घायल बदमाशों का पुलिस कस्टडी में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


शिवमूर्ति गांधी चौक निवासी अविरल बंसल (22) दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कालेज में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है। वह वहीं हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह सुबह करीब आठ बजे घर से बस द्वारा दिल्ली जाने के लिए निकला था। दोपहर में करीब 11 बजे परिजनों की उसके मोबाइल पर बात हुई थी, जिसमें उसने बताया था कि वह पानीपत से दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गया था। इसके बाद करीब सवा 12 बजे उसकी एक दोस्त से बात हुई, जिसमें उसने बताया कि वह घर से दिल्ली आ रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। अविरल के चाचा कपड़ा व्यापारी प्रदीप बंसल ने बताया कि मोबाइल पर संपर्क नहीं होने पर अविरल की तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारियों, परिचितों और उसके दोस्तों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार को उसकी प्रयोगात्मक परीक्षा थी, लेकिन वह परीक्षा में भी नहीं पहुंचा। पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब दस बजे परिजनों के पास बदमाशों ने फोन किया और बताया कि अविरल उनके कब्जे में है। उसकी रिहाई के लिए बदमाशों ने पचास लाख की फिरौती मांगी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी परिजनों और अविरल के फोन को सर्विलांस पर ले लिया था। बदमाशों ने फिरौती की रकम थानाभवन क्षेत्र में गांव कादरगढ़ में मंगाई थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन का पता लगाकर घेराबंदी की। बुधवार रात करीब 12 बजे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपह्त अविरल को मुक्त करा लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश मोहित उर्फ बब्बू निवासी धीमानपुरा, शामली, हरेंद्र और सतीश निवासी गांव चिरौली थाना भौंराकलां को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चालक है घटना का मास्टर माइंड
छात्र के अपहरण की घटना का मास्टर माइंड मोहित उर्फ बब्बू है। वह पहले अपह्त छात्र अविरल के परिवार में चालक की नौकरी करता था। फिलहाल वह नौकरी नहीं कर रहा था। उसी ने अपहरण और फिरौती वसूलने का नाटक रचा। पुलिस का मानना है कि पैसा नहीं मिलने और मिलने दोनों ही स्थिति में बदमाश अविरल की हत्या कर सकते थे। 
 
पानीपत से किया अपहरण
बदमाशों ने दिल्ली से आ रहे छात्र का अपहरण पानीपत से किया था और उसके बाद उसे लेकर कादरगढ़ के जंगल में पहुंचे। यहीं बदमाशों ने उसे रखा हुआ था और फिरौती मांगी थी। फोन करते ही पुलिस ने सर्विलांस के जरिये उनकी लोकेशन ट्रेस कर ली थी, इसके बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें