फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दबोचा गया चर्चित समाजसेवी का सगा भांजा, असलहा बरामद

Wed, 19 Feb 2020 06:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के बीच मोहल्ला खालापार स्थित मकान में चलाई जा रही अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चर्चित समाजसेवी के सगे भांजे को गिरफ्तार किया है। मौके से दो पिस्टल, बने अधबने तमंचे व कारतूस, पार्ट्स और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह सूचना के आधार पर मोहल्ला खालापार में माता वाली गली निवासी अखलाक के मकान में दबिश दी। उक्त मकान में अवैध हथियार फैक्टरी संचालित की जा रही थी, जहां से हथियार बनाते कंवर पुत्र अखलाक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी छह माह से मकान में तमंचा फैक्टरी चला रहा था। मौके से दो पिस्टल, आठ तमंचे, पांच नाल, एक देशी बंदूक की बट व बॉडी,  सैकड़ों की तादाद में बुलेट व खोखे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। 

यह भी पढ़ें: ऐसे खुली मेरठ पुलिस की पोल, किरकिरी होने पर एडीजी नाराज, अफसरों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक चर्चित समाजसेवी का सगा भांजा है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी तमंचा फैक्टरी चलाने के साथ ही कातिलाना हमले समेत अन्य संगीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अवैध हथियार तैयार कर उन्हें देहात क्षेत्र में सप्लाई करता था। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद पुलिस को अब अवैध असलाह की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर पूर्व में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों पर भी निगाह रखने के लिए भी कहा गया है। फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुनील कुमार, एसआई विनय शर्मा, कांस्टेबल अमित तेवतिया व मनेंद्र राणा आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें