फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम बम मामला: जावेद-इमराना आएंगे रिमांड पर, पुलिस के हाथ लगी ये बड़ी जानकारी, जल्द सामने आएंगे सवालों के जवाब

Tue, 20 Feb 2024 12:57 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने जावेद और इरमाना को रिमांड पर लाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
इमराना, टाइम बम मामला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में टाइम बोतल बम (आइइडी) बरामदगी प्रकरण में गिरफ्तार जावेद व इरमाना को रिमांड पर लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। शहर कोतवाली पुलिस दोनों को रिमांड पर लाने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ कर कई सवालों के जवाब का पता लगाएगी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस व एसटीएफ की टीम ने 16 फरवरी को शहर के मिमलाना रोड निवासी जावेद को काली नदी पुल के पास से चार टाइमर बोतल बम के साथ पकड़ा था। वह यह बम बैग में रख कर प्रेमपुरी निवासी इमराना पत्नी आजाद को देने जा रहा था। इमराना के ऑर्डर पर ही उसने बम बनाना बताया था। मुकदमा दर्ज कर जावेद को जेल भेज दिया गया था। 17 फरवरी को एसटीएफ व कोतवाली पुलिस ने शाम के समय इमराना को घर से गिरफ्तार कर लिया था। आइबी, एटीएस व एसटीएफ की टीमों ने जावेद व इमराना से पूछताछ की थी।

एसटीएफ अधिकारियों ने दावा किया था कि इमराना ने पूर्व समय में जावेद से 55 बम बनवाए थे। उधर, 20 घंटे की पूछताछ के बाद भी इमराना से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस हासिल नहीं कर सकी थी। पुलिस ने रविवार को इमराना को कोर्ट में पेश किया था। इस मुकदमे में इमराना के बयान के बाद विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत षड्यंत्र रचने की धारा को बढ़ाया गया था। 
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि जावेद व इमराना से काफी कुछ जानकारी की जानी है, इसलिए दोनों को रिमांड पर लाया जाएगा। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे दिया है।

यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें