सहारनपुर जनपद में चिलकाना पुलिस ने सुल्तानपुर बाईपास से अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने सरसावा के शास्त्री विहार कॉलोनी एवं वर्धमान कॉलोनी में हुई चोरियों का खुलासा भी किया है। आरोपियों के पास से आभूषण, दो तमंचे एवं बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एक आरोपी पर विभिन्न आरोपों के 44 मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले हरियाणा में ही दर्ज हैं।
बुधवार की रात में चिलकाना पुलिस को चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के सुल्तानपुर बाईपास पर होने की सूचना मिली। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बुधवार की रात में लगभग साढ़े नौ बजे चिलकाना थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मोटर साइकिल पर जा रहे महमूद निवासी सुल्तानपुर एवं अफजाल उर्फ नाथी निवासी ग्राम हुसैन मलकपुर को दबोच लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चोरी की बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपियों के पास से 3.5 तौला सोने के आभूषण एवं चांदी की पाजेब बरामद की है।
यह भी पढ़ें: यूपी: ट्रक लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, छह बदमाश दबोचे, दो दरोगा गोली लगने से घायल
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महमूद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अफजाल और रहीस निवासी ग्राम हुसैन मलकपुर के साथ मिलकर सरसावा के मोहल्ला शास्त्री विहार में एक घर में चोरी की। उस घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था, ताले को लोहे ही रॉड से तोड़कर घर से उन्होंने सोने, चांदी के आभूषण और नगदी चोरी की। इसके अलावा सरसावा के ही वर्धमान कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर उस घर में से सोने एवं चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा।
महमूद पर हैं 44 मामले दर्ज
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महमूद पर हरियाणा के बुरिया, छछरौली, सिटी जगादरी, सदर जगादरी, फरकपुर, खिजराबाद, सदर यमुनानगर एवं सढ़ौरा थाना में 39 मामले दर्ज हैं। जबकि तीन मामले सहारनपुर के चिलकाना थाना में एवं दो मामले सरसावा में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी अफजाल उर्फ नाथी पर 13 मामले दर्ज हैं। इनमें हरियाणा के नारायणगढ़ में, विकास नगर देहरादून उत्तराखंड में सात मामले दर्ज हैं। जबकि गैंगस्टर समेत दो मामले बेहट में, चिलकाना में दो एवं सरसावा में दो मामले दर्ज हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/