फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर धरा गया कपड़ों की तरह नाम बदलने वाला शातिर बदमाश, इतने थानों में दर्ज हैं मकदमे

Wed, 19 Feb 2020 01:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश बेहद शातिर है। वह कई जनपदों में आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हुआ, लेकिन हर थाने में अपना नाम बदलता रहा। पिता का नाम और पता भी गलत ही बताता रहा। और अब...
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया बदमाश विजय उर्फ वीरा बेहद शातिर है। वह कई जनपदों में आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हुआ, लेकिन हर थाने में अपना नाम बदलता रहा। पिता का नाम और पता भी गलत ही बताता रहा। इस कारण कोर्ट से जारी होने वाले वारंट भी तामील नहीं हो पाते थे। 

विज्ञापन


सोमवार रात खतौली कोतवाली पुलिस ने गांव याहियापुर मार्ग पर मुठभेड़ में विजय उर्फ वीरा निवासी गांव जटमुंझेड़ा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। मंगलवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति से आठ करोड़ लूटने वाले बदमाश का खौफनाक अंत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


कोतवाल संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि बदमाश वीरा उर्फ विजय बेहद शातिर है। उसके खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, डकैती, चोरी आदि के 18 आपराधिक मामले हैं। खास बात यह है कि आरोपी विजय ने हर बार गिरफ्तारी के समय अपना नाम अलग ही बताया। कहीं पर वह अपना नाम वीरा पुत्र मकबूल बताता था, तो कहीं विजय पुत्र लड्डन और रवि पुत्र विनोद। घर का पता भी कभी मुजफ्फरनगर शहर के किसी मोहल्ले का बताता था, तो कभी गाजियाबाद का। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि विजय उर्फ वीरा के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी हुए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं होता था। क्योंकि उसके खिलाफ जारी वारंट सही पता न होने की वजह से तामील ही नहीं हो पाते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें