फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों को नहीं खाकी का डर, एक रात में आधा दर्जन से ज्यादा वारदातें

Sat, 25 Feb 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
विज्ञापन
चोर-लुटेरे एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताबड़तोड़ वारदातों से ऐसा लग रहा है, जैसे बदमाशों में पुलिस का कोई डर ही नहीं है। शुक्रवार को भी शहर में चोरी और लूट की आधा दर्जन वारदातें सामने आईं।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट में स्कार्पियो से आए बदमाशों ने पहले फायरिंग की और फिर एक दुकान को लूटकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सबूत के बाद भी पुलिस ने वारदात झूठी बता दी। पुलिस ने दो आरोपियों को उठाया, पर आरोप हैं कि सेटिंग कर छोड़ दिया। फतेहउल्लापुर निवासी मुस्तफा की लखीपुरा में परचून की दुकान है। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सफेद रंग की स्कार्पियो में आधा दर्जन बदमाश लखीपुरा पहुंचे। उन्होंने पहले स्क्रैप व्यापारी हाजी इस्लाम के मकान पर फायरिंग की और दुकान लूटकर भाग गए। सुबह मुस्तफा दुकान पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। लोगों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी। इसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया।

लोगों का थाने में हंगामा  
पुलिस दो आरोपियों को लाई और फिर उनको छोड़ दिया। इसकी जानकारी पर लखीपुरा और फतेहउल्लापुर से लोग लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


परतापुर में तमंचे के बल पर दंपति से लूट
मेरठ (ब्यूरो)। परतापुर थाना क्षेत्र के मुज्जकीपुर निवासी मुकेश एक मेडिसन कंपनी में सुपरवाइजर हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी समुंद्री के साथ गाजियाबाद से लौट रहे थे। गांव से पहले रजवाहे पर पल्सर बाइक पर तीन बदमाशों ने दंपति की बाइक में साइड मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने मुकेश की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी और अन्य दोनों बदमाशों ने महिला से ज्वैलरी, 35 सौ रुपये और दो मोबाइल लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ित की बाइक की चाबी निकालकर खेत में फेंक दी। बाद में जानी ब्लॉक प्रमुख अनिल के साथ पीड़ित ने मोहिउ्ददीपुर पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। वहीं कंकरखेड़ा के खड़ौली गांव निवासी विक्की सैनी की गांव में ही डेयरी है।  चोरों ने दीवार फांदकर डेयरी से 16 हजार रुपये, दो मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। 

किराना स्टोर से लाखों की चोरी

दुकान में चोरी की जानकारी देता पीड़ित
लिसाड़ीगेट में स्कार्पियो से आए बदमाशों ने पहले फायरिंग की और फिर एक दुकान को लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सबूत होने के बाद भी पुलिस ने वारदात को झूठा बता दिया। पुलिस दो आरोपियों को उठाकर लाई और सेटिंग करके छोड़ दिया।

लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर निवासी मुस्तफा की लखीपुरा में परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार रात करीब तीन बजे सफेद रंग की स्कार्पियो में आधा दर्जन बदमाश लखीपुरा पहुंचे। उन्होंने पहले स्क्रैप व्यापारी हाजी इस्लाम के मकान पर फायरिंग की और दुकान लूटकर ले गए। सुबह मुस्तफा दुकान पर पहुंचे तो सामान गायब मिला। लोगों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें स्कार्पियो सवार बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने से मना किया। स्क्रैप व्यापारी ने बताया कि स्कार्पियो में आकर पहले भी कुछ लोग उनके मकान पर फायरिंग करके गए है। इसकी शिकायत भी थाने में दी थी।

लोगों का थाने में हंगामा  
पुलिस दो आरोपियों को लाई और फिर उनको छोड़ दिया। इसकी जानकारी पर लखीपुरा और फतेहउल्लापुर से लोग लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

नौकरानी ने की ज्वैलरी चोरी, सराफ को बेची
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी में एक सप्ताह पहले घर में काम करने वाली नौकरानी ने ज्वैलरी चोरी की थी। उसके बाद महिला ने बागपत रोड स्थित एक सराफ को ज्वैलरी बेच दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी नौकरानी को हिरासत में ले लिया। शिवपुरम निवासी मनोज की पत्नी संगीता ने बताया कि उनके घर पर एक महिला बर्तन और सफाई का काम करती है। 17 फरवरी को सफाई के दौरान नौकरानी ने घर में बेड में रखे पर्स को चोरी कर लिया। पर्स में 15 सौ रुपये, पांच जोड़ी बाली, दो लोंग, एक अंगूठी, एक चेन थी। इसके बाद  नौकरानी ने 80 हजार रुपये के जेवर मलियाना पुल के पास एक सराफ को बेच दिए। शुक्रवार को संगीता ने टीपीनगर थाने पहुंचकर आरोपी नौकरानी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पूछताछ के दौरान नौकरानी ने बताया है कि उसने सराफ को पांच हजार रुपये ज्वैलरी बेची है। इंस्पेक्टर टीपीनगर सचिन मालिक का कहना है कि महिला ने थाने में आकर शिकायत की है, लेकिन तहरीर नहीं दी। सराफ ने बताया कि उसने चोरी की कोई ज्वैलरी नहीं खरीदी। एक महिला ने उसे पुरानी ज्वैलरी देकर नई ज्वैलरी ली थी। उसका भी बिल बनाया गया था।
विज्ञापन

चौकी के पास सेनेटरी गोदाम से माल साफ

माधवपुरम चौकी में तहरीर देने आए लोग
मेरठ (ब्यूरो)। माधवपुरम चौकी के पास बृहस्पतिवार रात चोरों ने पेड़ पर चढ़कर सेनेटरी गोदाम में लाखों का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी।

ईश्वरपुरी निवासी मो. सलीम पुत्र हफीजुल्ला का माधवपुरम में पुलिस चौकी के पास एसके ट्रेडर्स के नाम से सेनेटरी का गोदाम है।  बाहर एक पेड़ है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात चोर पेड़ पर चढ़कर गोदाम में घुस गए और 27 हजार रुपये और सेटरिंग की प्लेट, इलेक्ट्रॉनिक कटर, सेनेटरी का अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान ले गए। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि बुधवार रात माधवपुरम चौकी में खड़ी ई-रिक्शा से दो बैट्री भी चोरी कर ली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें