फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुर्ती में नेपाल की छात्रा से छेड़छाड़, बखेड़ा

Tue, 19 Feb 2019 02:02 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला

सार

- कॉलेज से लौटते वक्त लालकुर्ती पैठ बाजार में मनचलों ने की घटना
- आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा का लालकुर्ती थाने में हंगामा
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुर्ती पैठ बाजार में सोमवार को नेपाल की छात्रा से छेड़छाड़ के बाद बखेड़ा हो गया। पीड़ित छात्रा ने थाना लालकुर्ती पहुंचकर आरोपी मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रकरण के बाद इंस्पेक्टर लालकुर्ती ने छेड़छाड़ की घटना को ही गलत बताते हुए छात्रा को समझाबुझाकर थाने से भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल निवासी यह छात्रा पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है। शहर के गर्ल्स कॉलेज से सोमवार को यह छात्रा सहेलियों के साथ लौट रही थी। आरोप है कि लालकुर्ती पैठ एरिया में कपड़े की फड़ लगाने वाले दो युवकों ने उस पर टिप्पणी कर दी। विरोध जताने पर आरोपी युवक अभद्रता पर उतर आए। शोर मचने पर वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग बीचबचाव कराने लगे। लेकिन आरोपी युवक लगातार युवती से अभद्रता कर रहे थे। कोई मदद न मिलते देख छात्रा अपनी सहेलियों के साथ सीधे लालकुर्ती थाने पहुंच गई और हंगामा कर दिया।
पुलिस संवेदनहीन, थाने में फूटकर रोई छात्रा
पीड़िता
ने लालकुर्ती थाने में कहा कि काफी समय से आरोपी उसे परेशान कर रहा था। कई बार उसने विरोध करने की कोशिश भी की। लेकिन अकेली होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। घटना के प्रति पुलिस की संवेदनहीनता देख छात्रा फूटकर रोने लगी। इस बीच पैठ बाजार से भी कुछ लोग थाने पहुंच गए और घटना पर खेद जताते हुए मामले को लेकर सफाई देने लगे। दावा किया कि आरोपी युवक ने पास ही फड़ लगाने वाले अपने एक दोस्त को आवाज दी थी। लेकिन युवती को लगा कि उस पर कमेंट किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर का दावा, कोई छेड़छाड़ नहीं
इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश शर्मा ने दावा किया कि यह छेड़छाड़ का मामला नहीं था। सब कुछ गलतफहमी से हुआ। पीड़ित छात्रा को समझाबुझाकर लौटा दिया गया। बकौल इंस्पेक्टर, छात्रा ने भी इसे स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें